Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 14 सितम्बर। गणेश चतुर्थी के मौके पर बिसावर कस्बे के बीच के मोहल्ले में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना से पहले श्रद्धालुओं ने गणेश जी की प्रतिमा को सजाया। इसके बाद पूरे बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने फूलों की बारिश कर गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के बाद प्रतिमा को पूजा स्थल पर लाया गया। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश की आरती उतारी। मंत्रोच्चारण के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। भक्तों ने दीप जलाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान रोज गणपति बप्पा की पूजा और आरती की जाएगी। शाम के समय पूजा स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे मोहल्ले में उत्सव का माहौल है। श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। उनकी पूजा से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page