Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 सितम्बर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार-III के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने नगला भूस स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की वार्डन नीतू मिश्रा, रसोईया एवं अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। सचिव अनु चौधरी ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, दवाइयों से संबंधित रजिस्टर, भोजन के मेन्यू तथा भंडार कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन एवं नाश्ते के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। निरीक्षण के दौरान किसी भी वृद्धजन द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई।

गर्मी के मौसम को देखते हुए सचिव ने वृद्धाश्रम में कूलर एवं पंखों की व्यवस्था का भी जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वृद्धजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने वार्डन नीतू मिश्रा को वृद्धजनों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें समय पर स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page