सादाबाद 13 सितम्बर। क्षेत्र के गांव में एक गर्भवती महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव पहुंची और 42 ग्रामीणों की जांच की। मिली जानकारी के मुताबिक महिला करीब 20 दिन से बीमार थीं। वह गर्भवती भी हैं। 6 सितंबर को तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। सोमवार को तबीयत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन रात में दोबारा बुखार आने पर मंगलवार को वह फिर सीएचसी पहुंचीं। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगरा के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। आगरा में जांच के दौरान उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि 11 सितंबर को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनका इलाज अभी आगरा में चल रहा है। स्वाइन फ्लू की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने संक्रमित महिला के घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रजापति बस्ती में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। टीम ने 42 ग्रामीणों की जांच की और जरूरत के अनुसार दवाएं दीं। करीब एक दर्जन लोगों में जुकाम और खांसी के लक्षण मिले, जिनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि जिले से मिले निर्देश के बाद गांव में शिविर लगाया गया। जांच के दौरान किसी और ग्रामीण में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, डॉ. आशीष कुमार ने ग्रामीणों को घर-घर जाकर सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर का पानी रोज बदलें। जुकाम, खांसी या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत सीएचसी जाकर जांच कराएं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : सपा बनाएगी समाज के धनगर
September 13, 2026
सादाबाद : छह साल की बच्ची को
September 13, 2026
सादाबाद : अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बने
September 13, 2026
सादाबाद : गर्भवती महिला को स्वाइन फ्लू
September 13, 2026
सादाबाद : सड़क हादसों में कॉलेज प्रबंधक
September 13, 2026
हसायन : तैतीस हजार के.वी. के फेल
September 13, 2026
हसायन : कई चोरियों का पुलिस नही
September 13, 2026
Weather
Hathras
9:51 pm,
Sep 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







