Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 13 सितम्बर। शहर के चामड़ गेट इलाके में रविवार को ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बाइक चालक के बीच 500 रुपये को लेकर हुई बातचीत का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर जांच की बात कही गई है। बताया गया है कि चामड़ गेट क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट नहीं पहने एक बाइक चालक को रोका गया। वायरल वीडियो में बाइक चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोहन सिंह के बीच बातचीत सुनाई दे रही है, जिसमें 500 रुपये का जिक्र हो रहा है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बातचीत को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, सामने आए वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि 500 रुपये चालान की रकम के तौर पर मांगे जा रहे थे या बातचीत का कोई दूसरा संदर्भ था। इसलिए वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस संबंध में सीओ ट्रैफिक ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page