Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 सितम्बर। थाना क्षेत्र में कॉलेज जाने के नाम पर घर से निकलीं दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार नौ सितंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक 17 वर्षीय छात्रा घर से महाविद्यालय जाने के लिए निकली थी। उसकी दोस्त भी बीकॉम प्रथम वर्ष में उसके साथ पढ़ती है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बताई गई है। परिजनों के अनुसार दोनों छात्राएं घर से निकलने के बाद कंप्यूटर कोचिंग पहुंचीं। वहां उनके साथ कोचिंग करने वाली एक अन्य छात्रा भी मौजूद थी। बताया गया कि दोनों छात्राओं ने उसके सामने कॉलेज जाने की बात कही और वहां से चली गईं। इसके बाद दोनों छात्राएं बिना किसी को बताए कहीं चली गईं। काफी समय बीतने के बाद जब दोनों छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों को चिंता हुई। दोनों परिवारों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन छात्राओं का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस छात्राओं के संबंध में उपलब्ध जानकारी जुटाने के साथ उनकी तलाश में लगी हुई है। दोनों छात्राओं के अचानक लापता होने को लेकर परिजन भी चिंतित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page