Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 12 सितम्बर। हसायन विकासखंड क्षेत्र के गांव मनौरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों और आसपास का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या के कारण ग्रामीणों के साथ राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव मनौरा का यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव सुआ मोहनपुर से गिरधरपुर, रामपुर, नगला बट्टारी, किशनपुर, नगला रानी, भिनोली, नगला अद्वैत, बादरी, कनकपुर, विस्तौली, नोजरपुर और प्रेमपुर सहित कई गांवों को जोड़ते हुए अलीगढ़ नेशनल हाईवे तक जाता है। ऐसे में इस मार्ग पर जलभराव होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

तहसील दिवस में भी की थी शिकायत

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सिकंदराराऊ तहसील दिवस में शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर पानी जमा रहने से पैदल निकलने वाले लोगों के साथ दोपहिया और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।

नाली निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए उचित नाली व्यवस्था कराई जाए, ताकि ग्रामीणों और राहगीरों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। शिकायत करने वालों में मनीष बंजारा, कांता प्रसाद, सतीश, यादवपाल, रईसपाल, नरेंद्र, भूरा, जितेंद्र, अनिल कुमार, योगेश, महेश कुमार, आंसू ठाकुर, अवधेश ठाकुर, कृष्णपाल यादव, पप्पू यादव, लोकेश शर्मा, महेश माहेश्वरी, कैलाश जाटव, रमेश ठाकुर, सचिन पुंडीर, अंकित पुंडीर, राजेश पुंडीर व दिवाकर सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page