Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 सितम्बर। शुक्रवार शाम गांव बीजलपुर के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई और दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया। जानकारी के अनुसार, गांव बीजलपुर निवासी देवेश कुमार, राजेश कुमार के बेटे हैं। वह शुक्रवार शाम अपने आगरा निवासी मामा गोपाल सिंह के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। दोनों बाइक से सादाबाद-नगला सकत सिंह मार्ग पर गांव से कुछ दूरी पहले पहुंचे थे, तभी अचानक खेतों की ओर से एक नीलगाय सड़क पर आ गई। बाइक सवार कुछ समझ पाते, उससे पहले ही नीलगाय ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मामा-भांजे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में दोनों के शरीर पर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी दोनों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर आए। सीएचसी पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों की जांच करने के बाद इलाज शुरू किया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई। इलाज के बाद परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नीलगायों की संख्या ज्यादा होने के कारण आए दिन सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page