Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 सितम्बर। क्षेत्र के नगला सकत सिंह गाव में युवक को साप ने डस लिया। 27 वर्षीय युवक खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने निकला था। साप के डसने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नगला सकत सिंह निवासी मनोज कुमार खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहलने निकला। जैसे ही वह घर के बाहर पहुचा, सांप ने उसके पैर में डस लिया। मनोज ने बताया कि उसने सांप को अपनी आखो से पैर में डसते हुए देखा। उसने शोर मचाकर परिवार के लोगों को बुलाया। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने युवक की जाच की और तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। सर्प के डसने की घटना होने के कारण उसे निगरानी में रखा गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए। इस घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। ग्रामीणो ने बताया कि इन दिनों ग्रामीण इलाकों में सांप निकलने की घटनाए बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को रात में घर से बाहर निकलते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page