Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 सितम्बर। होली वाली गली स्थित मंदिर श्री चमत्कारी श्री गणेश जी महाराज पर श्री गणेश सेवा मित्र मंडल द्वारा 14 एवं 15 सितंबर को 24वें वार्षिक स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर की रंगाई-पुताई के साथ आकर्षक साज-सज्जा का कार्य कराया जा रहा है। वहीं मंडल के पदाधिकारी नगर के श्रद्धालुओं को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने महोत्सव के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण 7 कुंतल लड्डुओं से होने वाला भव्य मोदक श्रृंगार रहेगा। भगवान श्री गणेश जी महाराज के श्रृंगार में करीब 7 कुंतल लड्डुओं का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 3.5 कुंतल वजन का विशाल मोदक तैयार किया जाएगा। विशाल मोदक और लड्डू श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे।

ये रहेगा दो दिवसीय कार्यक्रम

14 सितंबर, सोमवार को प्रातः 7 बजे भगवान श्री गणेश जी महाराज का महाभिषेक होगा। इसके बाद सायं 7 बजे भव्य मोदक (लड्डू) श्रृंगार तथा सायं 7:30 बजे डमरू संग महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 15 सितंबर, मंगलवार को सायं 7 बजे भगवान श्री गणेश जी महाराज का भव्य फूलबंगला सजाया जाएगा और सायं 7:30 बजे महाआरती होगी। वहीं सायं 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने बताया कि स्थापना महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से परिवार सहित महोत्सव में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। महोत्सव की व्यवस्थाओं में अध्यक्ष मनीष कूलवाल, कोषाध्यक्ष सन्जू भगत, महामंत्री श्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रशान्त वर्मा, सह कोषाध्यक्ष रवि वर्मा, संयोजक कपिल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल मटरुमल, उपाध्यक्ष लोकेश वर्मा, मंत्री लखन गुप्ता, राम लखन, दिवाकर वर्मा, राजेश वर्मा रेवाड़ी, देवेश पंडित, सह महामंत्री मोहन वर्मा, सह मंत्री महेश वर्मा सेनापति सहित अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं। महोत्सव के संरक्षक रवि चौहान भट्टे वाले, डॉ. विकास शर्मा एवं डौली माहौर, बन्टी अग्रवाल का भी सहयोग रहेगा। वहीं विशेष सहयोगियों में मनोज कातिब, वंशी पंडित एवं विवेक गुप्ता शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में जलेसर चेयरमैन गौरी वर्मा का विशेष आगमन भी होगा। कार्यक्रम के सलाहकार सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर हैं। श्री गणेश सेवा मित्र मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं से दो दिवसीय महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page