Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 सितम्बर। आयकर अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अनुसार Tax Year 2026-27 के लिए अग्रिम कर (Advance Tax) की अगली किश्त 15 सितंबर तक देय है। करदाताओं को अग्रिम कर की किश्त समय से जमा करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयकर विभाग द्वारा जागरूकता शिविर/आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयकर विभाग के अनुसार यह जागरूकता कार्यक्रम 14 सितंबर, सोमवार को शाम 3 बजे आयकर कार्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम में करदाताओं को अग्रिम कर की अगली किश्त, समय पर कर भुगतान तथा आयकर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी अग्रिम कर की अगली किश्त जमा करें। यह जानकारी आयकर विभाग द्वारा हमारा हाथरस को दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page