Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। महिला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति, देवर समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास और गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 19 फरवरी 2026 को मथुरा के बलदेव गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग स्विफ्ट डिजायर कार की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करते थे। विवाहिता का आरोप है कि शादी के करीब 10 दिन बाद देवर ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत करने पर सास और जेठ ने उसे चुप करा दिया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद उसका पति गगन उर्फ गोपी गर्भ गिराने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि उसके मना करने पर पति ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसे दवा खिला दी और मारपीट करने के बाद ईको गाड़ी से हाथरस स्थित उसके घर के बाहर छोड़ दिया। पीड़िता के अनुसार दवा के सेवन के बाद उसका गर्भ गिर गया। मामले में महिला थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page