Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण 12 सितंबर को हाथरस का भ्रमण करेंगे। विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, लखनऊ की ओर से जारी पत्र के अनुसार आयोग के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिले में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर को आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य एटा से शाम 4 बजे प्रस्थान कर रात 9 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 12 सितंबर को सुबह 9 बजे अलीगढ़ से हाथरस के लिए प्रस्थान किया जाएगा। सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक जिलाधिकारी से वार्ता होगी। इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कलक्ट्रेट सभागार, हाथरस में जनपद के अन्य पिछड़ा वर्गों की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति को लेकर बैठक एवं जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसके बाद आयोग लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगा।

आयोग में मा. न्यायमूर्ति राम औतार सिंह अध्यक्ष, बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अरविंद कुमार चौरसिया और एसपी सिंह सदस्य के रूप में शामिल हैं। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ समन्वय के लिए जिला विकास अधिकारी प्रेमनाथ यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विजय सिंह यादव, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम तथा जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी को लाइजन अधिकारी नामित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से अपर मुख्य अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है। दोनों अधिकारियों को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आयोग के भ्रमण, बैठक और जनसुनवाई से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं अपनी देखरेख में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page