Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, शाखा हाथरस की एक सभा आज आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रांतीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति एवं चुनाव की तिथि निर्धारित कराने के लिए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष एवं मंत्री से मांग किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। इनमें ज्ञानेन्द्र सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष, निरोत्तम सिंह को कार्यवाहक मंत्री, योगेश कुमार आर्या को उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार यादव को संयुक्त सचिव, अंशुमान गोयल को कोषाध्यक्ष तथा अम्बरीष सिंह सेंगर को संप्रेक्षक के रूप में शामिल किया गया। इसके अलावा कोशल कुमार, श्याम वीर सिंह, यशवीर सिंह, अनिल कुमार जैसवाल, योगेश कुमार सिंह, विक्रम सिंह, सुनील कुमार, सुभाष कुमार वर्मा, शिव कुमार, सोनपाल सिंह, विमल वशिष्ठ और राजेश कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में द्विवार्षिक अधिवेशन एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा फार्मासिस्टों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page