Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं मुख्यालय उत्तर प्रदेश के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वचालित फिंगर प्रिंट पहचान प्रणाली (NAFIS) को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हाथरस पुलिस को आधुनिक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जनपद के सभी थानों के हैडमोहर्रिरों को NAFIS के अंतर्गत मोबाइल फोन एवं अन्य आवश्यक तकनीकी उपकरण वितरित किए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अग्निशमन हाथरस सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इन उपकरणों की मदद से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर ही संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट डिजिटल रूप से संकलित कर सकेंगे और उनका राष्ट्रीय स्तर के डेटाबेस से तत्काल मिलान किया जा सकेगा। इससे अपराधियों की पहचान करने, पुराने मामलों का खुलासा करने तथा विवेचना की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी हैडमोहर्रिरों को निर्देश दिए कि उपलब्ध कराए गए उपकरणों का नियमित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें और फिंगर प्रिंट संकलन व सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरी करें। एसपी ने उपकरणों के सुरक्षित संचालन और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि NAFIS जैसी तकनीकी व्यवस्था के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ेगी और वैज्ञानिक तरीके से अपराधों की विवेचना को मजबूती मिलेगी। हाथरस पुलिस तकनीकी नवाचारों को अपनाकर अपराध नियंत्रण और नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। NAFIS के प्रभावी क्रियान्वयन से अपराधियों की त्वरित पहचान के साथ कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page