Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 सितंबर । सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव डंडेश्वरी में युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटने और बचाने आए परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाजितपुर रोड, डंडेश्वरी निवासी विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 सितंबर की दोपहर वह अपने घेर पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में राजकुमार, विवेक, छोटू उर्फ अभिषेक, बिट्टू, सुमित और अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

विशाल के मुताबिक, विरोध करने पर सभी आरोपितों ने एकराय होकर उस पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर उसकी मां गीता देवी मौके पर पहुंचीं और बेटे को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद ताई महारानी देवी, ताऊ पूरन सिंह और बहन भी बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page