Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 10 सितंबर। क्षेत्र के गांव टिमरली में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर मकान से सोने-चांदी के जेवरात और करीब आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर थाना मुरसान पुलिस और पीआरबी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। टिमरली निवासी कांता बुधवार सुबह अपने दो बेटों योगेश व पंकज, नाती और दो बेटियों सहित परिवार के साथ जाहरवीर दर्शन के लिए गई थीं। घर की देखभाल के लिए उन्होंने अपनी जेठानी हरवेजी को कह रखा था। रात करीब 10 बजे हरवेजी घर में पहुंचीं तो उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को मकान से भागते हुए देखा। उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घर खोलकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी। कपड़े और बक्से भी खुले पड़े थे तथा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद हरवेजी ने कांता से फोन पर बात कर अलमारी और बक्से में रखे सामान की जानकारी ली। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात के अलावा अलमारी में रखे पांच हजार रुपये और बक्से में रखे तीन हजार रुपये गायब मिले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पीआरबी पुलिस को दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page