Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 सितम्बर। दीवानी कचहरी परिसर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित धीरज यादव ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धीरज यादव निवासी माधव विहार कॉलोनी, हाथरस गेट ने पुलिस को बताया कि आठ सितंबर को वह दीवानी हवालात में बंद अपने पिता राजेश यादव से मिलने गया था। मुलाकात के बाद वह फैमिली कोर्ट के सामने खड़ी अपनी स्कूटी लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसके भाई गोपाल, ससुर राशो यादव निवासी तेहरा, थाना जैत, मथुरा और दो अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। पीड़ित का आरोप है कि चारों लोगों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और गाली-गलौज की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। मारपीट में धीरज को चोटें आईं। आरोप है कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने सदर कोतवाली पहुंचकर मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page