हाथरस (मुरसान) 09 सितम्बर। थाना क्षेत्र के रायक गांव में आज तड़के एक ग्रामीण के घर के बाहर से दो बकरियां चोरी हो गईं। सफेद कार में आए अज्ञात बदमाश चबूतरे पर सो रहे ग्रामीण मूलचंद के पास बंधी बकरियों को गाड़ी में डालकर ले गए। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। मूलचंद पुत्र छत्रपाल निवासी गांव रायक मुरसान ने बताया कि 9 सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे वह अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। उसकी छह बकरियां उसके पास ही बंधी हुई थीं। तभी एक कार में आए बदमाश उसकी दो बकरियों को गाड़ी में डालकर भागने लगे। मूलचंद ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से गाड़ी भगाकर मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलने पर मूलचंद ने आसपास के लोगों की मदद से सफेद गाड़ी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। चोरी हुई दोनों बकरियों की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में पशु चोरी को लेकर चिंता बढ़ गई है। मूलचंद ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों का पता लगाने, बकरियों को बरामद करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
जमीन जोतकर कब्जे का आरोप, सीमा चिन्ह तोड़ने वाले तीन पर मुकदमा
September 9, 2026
खेत से लौट रहे युवक को रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा
September 9, 2026
Related Posts
Recent Posts
जमीन जोतकर कब्जे का आरोप, सीमा चिन्ह
September 9, 2026
खेत से लौट रहे युवक को रोककर
September 9, 2026
नाबालिग से अभद्रता का विरोध करने पर
September 9, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
September 9, 2026
बाजार गई 22 वर्षीय युवती लापता, अपहरण
September 9, 2026
कचहरी परिसर में युवक से मारपीट, भाई
September 9, 2026
चावड़ गेट स्थित 12 साल से बंद
September 9, 2026
Weather
Hathras
11:15 pm,
Sep 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







