Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 सितम्बर। थाना सासनी क्षेत्र के नया बिजलीघर पर बाइक से टक्कर मारने के बाद गाली-गलौज एवं फायरिंग करने के मामले में सासनी पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, 01 जून 2026 को थाना सासनी पर सूचना मिली थी कि नया बिजलीघर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा बाइक से टक्कर मारने के बाद गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की गई। मामले में थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद एसपी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जो लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही थीं। इसी क्रम में 09 सितंबर 2026 को थाना सासनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की घटना में नामजद आरोपी कृष्ण कान्त सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी सठिया, थाना सासनी, जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में थाना सासनी पर मु0अ0सं0 203/26, धारा 281/125ए/191(2)/191(3)/333/115(2)/351(2) /352/109(1)/61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चौधरी थाना सासनी मय टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page