Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 सितम्बर। विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों में आज जिलाधिकारी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने 9 सितंबर 2026 को प्रातः 10:20 बजे विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिकाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्मृति गौतम, सहायक अभियंता लघु सिंचाई दीपक कुमार, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश बाबू, सहायक संख्याधिकारी (बचत) रामनरेश गौतम तथा डीएमएम (एनआरएलएम) रंजन कुमार अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में दिनेश कुमार संख्या सहायक, पवन मिश्रा वरिष्ठ सहायक, अशोक कुमार कनिष्ठ सहायक, अश्वनी उपाध्याय कनिष्ठ ऑपरेटर तथा महेश चंद्र पत्रवाहक भी अनुपस्थित मिले। वहीं उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के कार्यालय में सूर्य प्रकाश वरिष्ठ सहायक के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर पाए गए, लेकिन निरीक्षण के समय वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इस पर उन्हें भी अनुपस्थित मानते हुए 9 सितंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में राहुल प्रताप सिंह एडीएओ, शिवराज सिंह वरिष्ठ सहायक तथा नेहा शर्मा कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिलीं। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन कार्यालय में निर्मल किशोर मिश्र एमआईएस मैनेजर एवं संदीप डाटा एंट्री ऑपरेटर, अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी कार्यालय में मनोज कुमार डिस्पैच/डायरी तथा जिला विकास अधिकारी कार्यालय में धनंजय गुप्ता कनिष्ठ सहायक भी अनुपस्थित पाए गए। सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यालय में मुकेश कुमार सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) एवं धीरेन्द्र कुमार पाठक के उपस्थिति पंजिका के संबंधित कॉलम में ‘T’ अंकित पाया गया। इस संबंध में सहायक आयुक्त सहकारिता को स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। दोनों कर्मचारियों को अनुपस्थित मानते हुए 9 सितंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इसी कार्यालय में अमित कुमार वरिष्ठ सहायक भी अनुपस्थित पाए गए। अधिशासी अभियंता ग्राम्य विकास कार्यालय में नवीन कुमार शर्मा कनिष्ठ सहायक की उपस्थिति पंजिका में भी ‘T’ अंकित था। उन्हें भी अनुपस्थित मानते हुए 9 सितंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित अधिकारी को स्थिति से अवगत कराने को कहा गया।

इसी प्रकार जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में बृजमोहन पर्यवेक्षक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में नरेन्द्र कुमार वरिष्ठ सहायक तथा सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय में हेमलता कुमारी कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिलीं। हेमलता कुमारी की उपस्थिति पंजिका में टूर अंकित था, लेकिन उन्हें निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मानते हुए 9 सितंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित अधिकारी से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में भी कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें राजीव कुमार लेखाकार, अजीत सिंह डीपीएम, \संतोष कुमार पाठक प्रधान सहायक, गौरव जैन डीपीएम तथा कमल प्रकाश सक्सैना पत्रवाहक शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 9 सितंबर 2026 का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने स्पष्ट मन्तव्य सहित पत्रावली प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

पान की पीक से गंदगी मिलने पर भी सख्ती

निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के पास शौचालय के बाहर पान एवं पान मसाला की पीक से गंदगी पाए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। संज्ञान में आया कि कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अनुज कुमार द्वारा पान/पान मसाला खाने के कारण गंदगी की जा रही है। इस पर उन्हें निर्देशित किया गया कि दो दिवस के भीतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। साथ ही भविष्य में उक्त स्थान पर गंदगी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयीन अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page