Hamara Hathras

Latest News

सासनी 08 सितम्बर। सासनी थाना क्षेत्र के गांव बिजाहरी में घर से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने तीन महिलाओं पर बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना सासनी में तहरीर दी है। तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि 3 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान गांव की गोलवती उर्फ राजमाला पत्नी राजेश कुमार, शिमला पत्नी नरेंद्र निवासी जसराना तथा लालवती पत्नी महीपाल सिंह निवासी वाहनपुर, पोस्ट कैलोरा, थाना हाथरस जंक्शन उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गईं। परिजनों ने किशोरी की रिश्तेदारियों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और किशोरी की तलाश के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page