Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 सितम्बर। जिला निर्वाचन कार्यालय, विकास भवन के पीछे, मथुरा रोड स्थित ईवीएम वेयरहाउस को आज, 8 सितंबर को एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) के प्रयोजन से निर्धारित प्रक्रिया के तहत वीडियोग्राफी कराते हुए खोला एवं बंद किया गया। ईवीएम वेयरहाउस को खोलने और बंद करने के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री अजय सिकरवार तथा आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्री राकेश कुमार गौतम उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। ईवीएम के भंडारण और सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम मैनुअल में निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page