Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 08 सितम्बर। थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 साल की बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। 7 सितंबर को मनीष, जो कंचना थाना मुरसान का रहने वाला है, उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बेटी के वापस न लौटने पर परिवार परेशान हो गया। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मां मुरसान थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। नाबालिग छात्रा की मां ने बेटी को ढूंढने और आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई थी। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और लड़की को बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page