Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 सितम्बर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राजेश सिंह गुड्डू को जिला महामंत्री एवं संध्या आर्या को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, वैश्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। उन्हें पटका पहनाकर तथा राधाकृष्ण की छवि भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद नवनियुक्त जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष संध्या आर्या, अनिल गौतम एवं हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा योग्य, सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देंगे तथा समाज एवं व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्री दाऊजी महाराज के ऐतिहासिक मेले में आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन की जिम्मेदारी व्यापारी नेता सुरेश अग्रवाल को तथा लोकप्रिय कार्यक्रम ‘एक शाम दाऊ बाबा के नाम’ के संयोजक की जिम्मेदारी योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) को सौंपे जाने पर उनका भी पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री दाऊजी महाराज का ऐतिहासिक मेला हाथरस की पहचान और गौरव है। मेले में आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे और आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राहुल गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष तरुण पंकज, नगर महामंत्री एवं अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल (दाल वाले), युवा जिलाध्यक्ष मोहन वार्ष्णेय, युवा नगर अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, ऋषि वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर की महिला पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, उर्मिला वार्ष्णेय एवं वीणा वार्ष्णेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page