Hamara Hathras

Latest News

सासनी 06 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सठिया में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे घर के बाहर खेल रहे चार मासूम बच्चों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चों को नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। हमले में मुकेश की चार वर्षीय पुत्री इच्छा, कन्हैया लाल की छह वर्षीय पुत्री लक्ष्मी, विजय पाल के पांच वर्षीय पुत्र शिवा और मोहनलाल की ढाई वर्षीय पुत्री वर्तिका घायल हो गईं। परिजनों ने सभी घायल बच्चों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर शुभम कुमार ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया और सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई। उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने और इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page