हाथरस (मुरसान) 06 सितम्बर। क्षेत्र के दर्शना गांव में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण और उसकी कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीण महेश कौशिक ने हाथरस के उप जिलाधिकारी सदर को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार गांव में सड़क किनारे स्थित उक्त भूमि पेड़ लगाने के लिए आरक्षित है, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने इस जमीन पर दुकानें और मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। महेश कौशिक का आरोप है कि वृक्षारोपण के लिए आरक्षित जमीन के कुछ हिस्से को एक युवक और उसके परिवार द्वारा कथित रूप से पैसे लेकर बेच दिया गया। उन्होंने इस मामले में एक जनप्रतिनिधि की भूमिका होने का भी आरोप लगाया है और कहा है कि संबंधित जनप्रतिनिधि द्वारा आरोपियों को जमीन पर कब्जा करने में मदद की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जमीन पर कब्जा करने वाले व्यक्ति ने इसी स्थान पर व्यापारिक प्रतिष्ठान भी संचालित कर लिया है। महेश कौशिक ने एसडीएम से मांग की है कि संबंधित सार्वजनिक भूमि की पैमाइश कराकर मौके पर स्थिति की जांच कराई जाए और यदि अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए। इसके साथ ही कथित तौर पर बेची गई जमीन की भी जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित कराने की अपील की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी महाराज, मुरसान गेट हाथरस
September 6, 2026
Related Posts
Recent Posts
घरों के बाहर खेल रहे चार बच्चों
September 6, 2026
बारिश के बीच समरसेबल का स्टार्टर छूते
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
September 6, 2026
मेला कार्यक्रमों के लिए बजट पूर्व की
September 6, 2026
सठिया में आवारा कुत्तों का आतंक, चार
September 6, 2026
नामकरण समारोह में डीजे हटाने को लेकर
September 6, 2026
Weather
Hathras
10:24 pm,
Sep 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












