Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 सितम्बर। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा की एक आवश्यक बैठक 5 सितंबर दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे श्री वेद भगवान के कार्यालय, फौजी भवन, नवल नगर में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ करेंगे। बैठक में सभा के संरक्षक मंडल, कार्यकारिणी सदस्य, सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में श्री वेद भगवान की शोभा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यक्रम निर्धारित करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही भाद्रपद शुक्ल पक्ष गणेश चतुर्थी, सोमवार 14 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव के लिए सभापति के चयन पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान गत वर्ष की कार्यवाही की पुष्टि किए जाने तथा पिछले वर्ष के आय-व्यय एवं लेखा-जोखा का पूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत कर उसे स्वीकृति प्रदान किए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। सभा की ओर से बताया गया है कि बैठक में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य आवश्यक प्रस्तावों पर भी चर्चा की जा सकेगी। सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ने सभी संरक्षक मंडल के सदस्यों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page