Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 सितम्बर। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ यानी कुपोषण मुक्त भारत के विजन के तहत पोषण अभियान के अंतर्गत नवां राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष इसकी अवधारणा ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ निर्धारित की गई है। अभियान का उद्देश्य पोषण, देखभाल एवं बाल विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को सामुदायिक नेतृत्व वाली गतिविधियों के केंद्र में स्थापित करना तथा उनके प्रति सामूहिक स्वामित्व एवं जवाबदेही को मजबूत करना है। पोषण माह के दौरान आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत नगद हस्तांतरण जैसे पांच प्रमुख विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों की दिवसवार फीडिंग भारत सरकार द्वारा विकसित जन आंदोलन पोर्टल पर भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नवां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 9 सितंबर 2026 को वाराणसी से किया जाएगा। अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दैनिक गतिविधियों का आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजन सुनिश्चित कराने, उनकी पोर्टल पर फीडिंग कराने तथा पोषण अभियान के उद्देश्यों को जनभागीदारी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page