Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 सितम्बर । शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में उत्साह और उमंग का माहौल है। कस्बे में जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाया जा रहा है । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आज उत्सव का माहौल रहा। रंग-बिरंगी वेशभूषा में बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप धारण किया । बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। किसी ने नटखट कान्हा का रूप धारण किया तो कोई राधा और गोपी के स्वरूप में नजर आया। जन्माष्टमी से जुड़े भजनों और गीतों पर बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुतियों भी दीं । इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं को अलग-अलग प्रस्तुतियों के माध्यम से दिखाया गया। बच्चों को जन्माष्टमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी बताया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश पर प्रकाश डालते हुए सत्य, प्रेम, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page