Hamara Hathras

Latest News

 सादाबाद 04 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी (ब्रज क्षेत्र) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद शरद माहेश्वरी का उनके आवास पर समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कस्बे के तमाम कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने शरद माहेश्वरी जी का पटुका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय अभिनंदन किया तथा उन्हें इस नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अनंत बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भेंट के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में संगठन ब्रज क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्य तपन जौहर, मंडल महामंत्री व नामित सभासद चरन सिंह सागर, भीकम सिंह चौहान, भोला सिंह रावत, राजकुमार जैन एवं डम्बेश चक सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page