Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 सितंबर। कमला बाजार स्थित मंदिर श्री कामेश्वर नाथ परिसर में एक साल से अधिक समय से बंद पड़े इकलौते सार्वजनिक हैंडपंप को रिबोर कराकर दोबारा चालू कराने की मांग की गई है। इस संबंध में स्थानीय निवासी सुशील गोस्वामी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में सुशील गोस्वामी ने बताया कि हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। उन्होंने पूर्व में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। शिकायत के निस्तारण के दौरान हैंडपंप को रिबोर कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मौके पर काम शुरू नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि सितंबर माह में आयोजित होने वाले राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज के दौरान मंदिर परिसर से श्री वेद भगवान की शोभायात्रा भी निकाली जाती है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सार्वजनिक हैंडपंप के बंद होने से लोगों को पानी की सुविधा को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय निवासी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मेले से पहले हैंडपंप का रिबोर कराकर उसे चालू कराया जाए, ताकि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page