
हाथरस 03 सितम्बर। काका हाथरसी स्मारक भवन में ब्रज कला केंद्र, राष्ट्रीय कवि संगम एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में वंदेमातरम कवि सम्मेलन की श्रृंखला का पांचवां कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शालिनी पाठक ने की। सम्मेलन में काव्य मंच के सशक्त हस्ताक्षरों को याद करते हुए उनके छवि चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वर्गीय सुकवि डॉ. टीएन विमल, प्रो. वी.डी. गुप्ता, सेठ रामकिशन गर्ग (गंगा भवन), मास्टर श्यामसुंदर शर्मा, रामकिशन अग्रवाल, डॉ. जगदीश लवानिया, गुलशन खांडे एवं प्रहलाद गुरु के छवि चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। आशु कवि अनिल बौहरे ने दिवंगत साहित्यकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद कवयित्री मीरा दीक्षित के नेतृत्व में पद्म अलबेला, हरेंद्र शर्मा, शालिनी पाठक, सखी सीमा अग्रवाल, इंद्रा जैसवाल, डॉ. प्रतिभा भारद्वाज एवं योगिता वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन में पद्म अलबेला, मीरा दीक्षित, भूदेव प्रसाद देव, गाफिल स्वामी, धुआंधार, प्रदीप अंजाना, जीवन लाल शर्मा एवं दिनेश अग्निहोत्री ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के दौरान हास्य, व्यंग्य, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं की प्रस्तुतियों ने माहौल को काव्यमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन ऋषि कुमार वार्ष्णेय कर रहे थे। वहीं ब्रज कला केंद्र के महामंत्री सुरेश अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनीता उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं कवियों का आभार व्यक्त किया। इसी बीच कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक अध्यक्ष एवं काव्य जगत के वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश मित्तल जी के निधन की सूचना प्राप्त हुई। उनके निधन का समाचार मिलते ही कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया। उपस्थित कवियों एवं साहित्यप्रेमियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय जगदीश मित्तल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जगदीश मित्तल के साहित्य एवं काव्य क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय कवि संगम से बड़ी संख्या में कवि जुड़े हुए हैं और जगदीश मित्तल ने काव्य मंच को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्यवस्था में लक्ष्मण सिंह, सूरजपाल एवं राधा कर्ण का सहयोग रहा। कार्यक्रम में सचित गर्ग, बौ. दिनेश कुमार शर्मा, योगिता वार्ष्णेय एडवोकेट, डॉ. यशोदिका वार्ष्णेय, चंद्रशेखर विमल, श्याम सुंदर शर्मा बंटी, सीमा अग्रवाल, ब्रजेश वशिष्ठ एवं संजय फौजी सहित साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने घोषणा की कि वंदेमातरम कवि सम्मेलन श्रृंखला का छठवां कवि सम्मेलन 6 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।













