Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 सितम्बर। आगरा में आगामी 7 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 4 सितंबर को प्रातः 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 5 सितंबर को दोपहर 2 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में कराया जाएगा। चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य किया गया है। संबंधित खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में 7 से 14 सितंबर तक किया जाएगा, जिसके लिए जिला एवं मंडल स्तर पर खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page