Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 सितम्बर सोशल मीडिया पर लाइक, फालोअर्स और कमाई की चाह में सड़कों पर खतरनाक स्टंट का सिलसिला थम नहीं रहा। अब हाथरस के सर्विस रोड पर बाइक सवार युवक के स्टंट की नई रील प्रसारित हो रही है। वीडियो में युवक तेज रफ्तार में बाइक पर जानलेवा स्टंट करता दिख रहा है।  सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट का वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। जांच में वीडियो थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा-बरेली हाईवे का पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। स्टंट में प्रयोग की गई अपाचे बाइक को सीज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page