Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 अगस्त। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में दो पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक नापु महाराज सिंह और मुख्य आरक्षी सपु रामबरन शामिल रहे। दोनों पुलिसकर्मियों ने पुलिस विभाग में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सेवाएं प्रदान कीं। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने विभाग में अपनी सेवा अवधि के अनुभव साझा किए। पुलिस अधीक्षक ने उनके अनुभवों को सुना और आगामी जीवन सुख, शांति एवं स्वस्थ रहने की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया और सेवा के दौरान कई बार परिवार से दूर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन के नए दौर में स्वयं को व्यस्त, स्वस्थ और प्रसन्न रखें तथा पुलिस विभाग से भी जुड़े रहें। एसपी ने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग से संबंधित अथवा अन्य किसी समस्या के लिए वे बेझिझक फोन या कार्यालय आकर उन्हें अवगत करा सकते हैं, उनकी समस्याओं के यथासंभव समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजनों का भी समारोह में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर शॉल एवं रामायण और गीता भेंट की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page