Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत सरस्वती महाविद्यालय में 28 से 30 अगस्त तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शनिवार को महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास के माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकता है। योग के लिए किसी विशेष स्थान की आवश्यकता नहीं है, बल्कि घर या अपने आसपास के प्रांगण में भी नियमित रूप से योग किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए महाविद्यालय के प्रवक्ताओं ने भी योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. देव प्रकाश, आलोक कुमार एवं आनंद चक्रवर्ती ने स्वयं योगाभ्यास में प्रतिभाग किया और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम आयोजन सचिव प्रोफेसर स्वतंत्र सिंह के दिशा-निर्देशन में महाविद्यालय की खेलकूद समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेलकूद गतिविधियों के समापन अवसर पर विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यार्थियों को खेल एवं योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page