
अलीगढ़ 28 अगस्त । क्षेत्र के गांव केलमपुर निवासी प्रेमवीर शुक्रवार को अपनी पत्नी त्रिवेणी और बेटियों एसवती व लवी के साथ रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने आगरा गए थे। राखी बंधवाने के बाद सभी बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे। बताया गया है कि आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर पहुंचते ही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार प्रेमवीर, उनकी पत्नी और दोनों बेटियां सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई।











