Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों को रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। यह जानकारी केंद्र प्रभारी बीके शांता बहिन ने गुरुवार को भोग दिवस के अवसर पर आयोजित प्रातःकालीन राजयोग क्लास में दी। बीके शांता बहिन ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और पवित्रता की रक्षा का पर्व है। आज स्वार्थ, नफरत, क्रोध, काम आदि विकारों के कारण रिश्तों में भी गिरावट आई है और अनेक रिश्ते धन एवं स्वार्थ पर आधारित होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाई और बहन दोनों की रक्षा का समय आ गया है। परमपिता परमात्मा शिव हर कल्प के अंत में आकर विकारों से भरी दुनिया को परिवर्तन कर सतयुगी दुनिया की पुनः स्थापना का कार्य करते हैं और इसके लिए प्रजापिता ब्रह्मा को माध्यम बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि पवित्र दुनिया में जाने के लिए पवित्रता का रक्षा सूत्र बांधने का संदेश दिया जाता है और इसके लिए शिव शक्तियों को निमित्त बनाया जाता है। रक्षाबंधन के अवसर पर समाज के हर वर्ग को जीवन से स्वार्थ, नफरत, क्रोध, काम आदि विकारों को दूर कर दिव्यता अपनाने का संकल्प दिलाया जाएगा। इस अवसर पर बीके दुर्गेश बहिन, बीके मोनिका बहिन, बीके वंदना बहिन, सुशीला, अरविन्द गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, कमलेश, रजनेश, रामेश्वर दयाल, मनोज कुमार, पूर्व सहायक कोषाधिकारी दाऊदयाल अग्रवाल, ओमप्रकाश एवं गजेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page