Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 अगस्त। सनातन संस्कृति के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बहनों ने राष्ट्र, समाज एवं धर्म की रक्षा के लिए समर्पित वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों तथा समाजसेवियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन और निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की।

कार्यक्रम के तहत विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की जिला उपाध्यक्ष कनक खंडेलवाल, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका प्रियांशी वार्ष्णेय, मनशवी शर्मा एवं खुशबू गौड़ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हाथरस के जिला प्रचारक जितेंद्र, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, उपजिलाधिकारी राज बहादुर, क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण, समाजसेवी विकास शर्मा सहित पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों को रक्षा सूत्र बांधे और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मातृशक्ति की बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के प्रति कर्तव्य, समर्पण एवं संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी समाज में संगठन, सेवा, संस्कार और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। रक्षा सूत्र का यह पावन बंधन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता तथा सनातन मूल्यों की रक्षा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page