Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अगस्त। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रिज जोन प्रभारी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कांग्रेसजनों से संवाद करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने की, जबकि संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ने किया। बैठक के दौरान कुणाल चौधरी ने जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों से संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके लिए अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए संघर्ष करे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि हाथरस में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रिज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर 2027 की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार करना और जनता से जुड़े मुद्दों की लड़ाई को पूरी ताकत से आगे बढ़ाना है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि शहर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटेगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जाएगा तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में नितीश गौड़ जी, ब्रह्मदेव शर्मा जी, ऋषि शर्मा जी, देवेंद्र शर्मा जी, अशोक गुप्ता जी, अवधेश बख्शी जी, अजीत गोस्वामी जी, संजीव अंधीवाल जी, अविनाश पचौरी जी, मथुरा प्रसाद जी, राय साहब जी, जेनुद्दीन साहब, डॉ. अनुज संत, कपिल सिंह, अब्बास हुसैन, नवीन उपाध्याय, सत्यप्रकाश रंगीला जी,रामकुमार सारस्वत जी, गोविंद चतुर्वेदी,आमना बेगम, कृष्ण गुप्ता, पुष्पेंद्र फौजदार, चौबे जी, संतुन सेंगर, कृपेन्द्र चौहान, श्रीकृष्ण एडवोकेट, सेलेन्द्र सिंह, पवन पचौरी, हिमांशु सेंगर, सचिन उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय , डॉ प्रमोद ,अमित कुमार सिंह,रोहित सिंह,मुकेश कुमार,हेमंत कुमार,धरवेंद्र गांधी,तरुण सागर, जुनेद एडवोकेट,विवेक कुमार,राजा ख़ान, सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page