Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अगस्त। कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हाथरस के 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा 1600 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि विभाग सीधे किसानों और देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा है। तकनीकी सहायक किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को नवनियुक्त सहायकों की न्याय पंचायतवार तैनाती और आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप निदेशक कृषि ने बताया कि प्रदेश में कुल 3446 तकनीकी सहायकों की नियुक्ति हुई है। इनके माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, प्रशिक्षण, गोष्ठियों और कृषि योजनाओं को किसानों तक पहुंचाया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page