Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 अगस्त । सहपऊ में क्षेत्र के गांव बहादुरपुर देवकरण निवासी नीलम कुमारी ने अपने पति भूरी सिंह, देवर पवन और ससुर रामबाबू के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नीलम कुमारी ने इन तीनों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, नीलम कुमारी का कहना है कि उसके पति, देवर और ससुर उसे अक्सर गाली-गलौज करते हैं। जब वह इसका विरोध करती है, तो वे उसे लात-घूंसों से पीटते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। इस मामले पर कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलम कुमारी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page