
हाथरस 23 अगस्त । संस्कार भारती जिला के तत्वावधान में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह यादव ने की, जबकि संचालन हास्य कवि अनिल बोहरे एवं अनिल तेलवाला ने किया। समारोह में भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री राजेश कुमार ‘गुड्डू’, जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार वर्मा एडवोकेट एवं जिला कार्यालय मंत्री गजेंद्र राणा का संस्कार भारती के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पटका पहनाकर स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी उनके संगठन के प्रति समर्पण और कार्यक्षमता का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सम्मान के लिए संस्कार भारती के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में माधुरी वार्ष्णेय, श्वेता, सोनाली, दीप्ति, मुकेश कुमार चौधरी, जयवीर सिंह, रामवीर शर्मा, नवीन गुप्ता, डॉ. सुनीता उपाध्याय, राम शर्मा, राजीव प्रसाद, गौरव ठाकुर, प्रभु दयाल दीक्षित, सुरेंद्र कुमार, अतुल राणा, हरेंद्र कुमार, अमित चौधरी, जितेंद्र राणा, गाफिल स्वामी, चेतन एवं जीवनलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।













