Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अगस्त। नयागंज सब्जी मंडी में गोभी खरीदने को लेकर विवाद के बाद ग्राहक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ग्राहक दीपक ने मंडी से 100 रुपये किलो के हिसाब से गोभी खरीदी थी। घर पहुंचकर गोभी काटने पर उसमें कीड़े मिलने का आरोप है। इसके बाद दीपक शिकायत लेकर सब्जी विक्रेता के पास पहुंचा। आरोप है कि शिकायत से नाराज सब्जी विक्रेता ने अपने बेटों को मौके पर बुला लिया और दीपक के साथ मारपीट कर दी। मंडी में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दीपक को बचाया, जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। ग्राहक का आरोप है कि वह केवल खराब गोभी की शिकायत करने पहुंचा था, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page