Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अगस्त। श्री रेवती मैया मेला में मनोज विजेंद्र शर्मा के संयोजन में विशाल रसिया दंगल का आयोजन हुआ। इस दौरान अखाड़ा खिच्चो आटे वाले के मनोज शर्मा और मुकेश देव महाराज बीके मथुआ, राया वालों के बीच रसियों का जोरदार मुकाबला हुआ, जो देर रात तक चला। दोनों पक्षों की शानदार रसियों और जवाबी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रसियाप्रेमियों ने पूरे मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉली पहलवान ने किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, राम गुप्ता प्रेस वाले, आशू आंधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले, चौधरी राजेंद्र सिंह, मंजू शर्मा, पप्पन पहलवान, मंदिर सेवायत वेदांत चतुर्वेदी, सेतू शर्मा, अनिल सिलाई मशीन, अशोक शर्मा और सतीश पहलवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page