हाथरस 21 अगस्त। वार्ष्णेय महिला वेलफेयर की ओर से 19 अगस्त को हरियाली तीज के पावन अवसर पर भव्य तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अक्रूर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद पंक्चुअलिटी गेम और एंट्री गेम आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागी सदस्यों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। समारोह में विभिन्न मनोरंजक खेलों, मस्ती और अन्य गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें संस्था की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में स्वादिष्ट नाश्ते और भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई। तीज उत्सव का प्रमुख आकर्षण तीज क्वीन का चयन रहा, जिसमें खुशबू वार्ष्णेय को तीज क्वीन चुना गया। समारोह में जिला अध्यक्ष प्रज्ञा वार्ष्णेय, जिला सचिव वंदना वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, नगर सचिव रेशू वार्ष्णेय और नगर कोषाध्यक्ष रचना गुप्ता सहित संस्था की अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट देकर स्नेहपूर्वक विदाई दी गई। पूरे समारोह में उत्साह, उमंग और आपसी प्रेम का वातावरण देखने को मिला। वार्ष्णेय महिला वेलफेयर का हरियाली तीज समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल
October 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : नीलगाय से टकराई बाइक, दो
October 24, 2026
मुरसान : उधार के पैसे मांगने पर
October 24, 2026
सासनी : फार्म हाउस पर बदमाशों का
October 24, 2026
हसायन : विधवा पुत्रवधू को जमीन प्रकरण
October 24, 2026
हसायन : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर
October 24, 2026
हसायन : समाधान दिवस में फरियादियो की
October 24, 2026
हसायन : विशेष मतदाता पुनरीक्षण के लिए
October 24, 2026
Weather
Hathras
8:56 pm,
Oct 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







