Hamara Hathras

Latest News

सहपऊ 20 अगस्त । राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ ने कस्बे के मोहल्ला शुक्ल्याना निवासी एडवोकेट विजय कुमार को हाथरस जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई है।

मनोनयन पत्र में कहा गया है कि एडवोकेट विजय कुमार संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य करेंगे। संगठन ने उम्मीद जताई कि वह अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरते हुए जिले में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ के जिला अध्यक्ष अलीगढ़-बरेली भानु प्रकाश गुप्ता की संतुष्टि के आधार पर विजय कुमार को हाथरस जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की सूचना संबंधित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, जिला सूचना एवं प्रकाशन अधिकारियों तथा संगठन की कार्यकारिणी को भी भेजी गई है। जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर एडवोकेट विजय कुमार ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page