सादाबाद 20 अगस्त । क्षेत्र में युवक ने गृह क्लेश के बाद कीटनाशक पी लिया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव छावा नगरिया की है। यहां 40 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र मेघश्याम सिंह का दो दिन पहले पत्नी से विवाद हो गया था। बताया गया है कि बुधवार को इसी विवाद से क्षुब्ध होकर अजीत ने घर में रखी कीटनाशक की बोतल पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन लगातार उल्टियां होने और हालत में सुधार न होने पर उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया।












