Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 अगस्त । प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांव सलेमपुर के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम और तृतीय स्थान हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में सलेमपुर के देवेश ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, योगेश और शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद गांव लौटने पर ग्रामीणों ने विजेता युवाओं और उनके परिजनों का जोरदार स्वागत किया। अरुण शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को लड्डू खिलाए, शील्ड व मेडल प्रदान किए और पटका पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अब चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 23 अगस्त को एक बार फिर प्रयागराज में अपना दमखम दिखाएंगे। इस उपलब्धि पर अरुण शर्मा ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर वे उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर ऐशवीर सिंह, लाला फौजी, पवन चौधरी, कान्हा चौधरी, रोहित चौधरी, संतोष दिशवार, नीरज दिशवार, पप्पू नागर, जयराम सिंह, महावीर, योगेश शर्मा, राजू दाढ़ी, विनोद गौतम, अनूप शर्मा, शाबीर, वीबी गोयल, अजमत खान, इमरान खान, इंतो खान, उमाशंकर शर्मा, विनोद बैठाव, प्रीतम सिंह, विष्णु वाड़ौनिया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page