Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 20 अगस्त । मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडियो स्टेशन रेडियो नारद द्वारा राष्ट्रीय रेडियो दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रेडियो के इतिहास, भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत तथा आकाशवाणी एवं ऑल इंडिया रेडियो के विकास के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कम्युनिटी रेडियो के महत्व, उपयोगिता और कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि कम्युनिटी रेडियो स्थानीय समुदाय की आवाज को प्रभावी मंच प्रदान करता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को रेडियो प्रसारण की बदलती तकनीक एवं संभावनाओं से भी परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच क्विज एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों को टीम ए और टीम बी में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता में टीम बी ने 17 अंक हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि टीम ए को 13 अंक मिले। विजेता टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डा. मनीषा उपाध्याय के निर्देशन में संपन्न हुआ। संचालन नीलकांत एवं यशिका ने किया। कार्यक्रम में योगेश कौशिक एवं मयंक जैन का विशेष सहयोग रहा।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page